फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In road dispute, clash in two sides

रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, चले ईंट-पत्थर

Sun, 16 Feb 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
In road dispute, clash in two sides
फरिहां। रानी की सराय थाना क्षेत्र के रोवां गांव में शनिवार की देर रात रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गये। दोनों पक्षों से एक दूसरे पर जम कर ईंट-पत्थर चलाये गये। रविवार की शाम भी एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईंट-पत्थर फेकने का आरोप लगाया। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी। दो लोगों का 151 में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

रोवा गांव में शनिवार को दिन में ही विवाद की शुरुआत हो गई थी। बीडीसी संजय यादव गांव के हरिजन बस्ती के लिए रास्ता बनवाने के लिए मिट्टी पटवा रहे थे। प्रधान कुतुबुद्दीन पक्ष के लोगों ने रुकवा दिया। इसी बात को लेकर दिन में ही दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। कुछ संभ्रांत लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को दिन में शांत करा दिया था। रात में गांव निवासी अमित बरनवाल के घर वैवाहिक समारोह के तहत भोज का आयोजन था। रात साढ़े नौ बजे एक पक्ष के लोग जब भोज में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर पत्थबाजी कर दी। फिर क्या था दोनों पक्ष एक दूसरे पर जम कर ईंट-पत्थर फेंके। दो पक्षों में पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे के हाथ पांव फूल गये। आनन-फानन में रानी की सराय थाना पुलिस के साथ ही पीएसी मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिए। फोर्स पहुंचने के बाद एक दूसरे पर पथराव कर रहे लोग फरार हो गए। रविवार की शाम भी एक पक्ष के कुछ बच्चे गांव के मैदान में खेल रहे थे तो दूसरे पक्ष ने उन पर पथराव कर दिया। हालांकि गांव के बाहर सड़क पर फोर्स मौजूद रहने के चलते कोई बड़ा बवेला नहीं हुआ। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान व बीडीसी का 151 में चालान कर दिया है। गांव में तनाव का माहौल तो है लेकिन स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में पीएसी, पीआरवी के साथ ही भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

तनाव के चलते बंद रहा बाजार
फरिहां। रोवां गांव में शनिवार की रात हुई पत्थरबाजी के चलते रविवार को भी तनाव की स्थिति रही। जिसके चलते रोवां बाजार की दुकाने रविवार को बंद रही। इक्का-दुक्का दुकाने खुली थी और पुलिस व पीएसी बाजार में पूरी तरह से मुस्तैद नजर आयी। एसओ रानी की सराय स्वयं मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पूर्व हुई घटना को लेकर सहमे है लोग
फरिहां। रोवां गांव में तीन साल पूर्व होलिका दहन के दिन विवाद हो गया था। पूरे गांव में अराजकता का माहौल कायम हुआ था। जिसके चलते ही शनिवार की रात हुई पथरबाजी के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोगों की माने तो कुछ अराजक तत्व गांव के माहौल को खराब करने के प्रयास में जुटे है।

रोवां गांव में कोई पथराव नहीं हुआ है। सिर्फ आपसी कहासुनी का मामला है। सतर्कता की दृष्टि से गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। दो लोगों का 151 में चालान कर दिया गया है। पंकज पांडेय, एसपी सिटी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed