{"_id":"590cc8754f1c1ba2734413c7","slug":"in-road-accident-youth-died-and-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sat, 06 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
गंभीरपुर बाजार और सिधारी थाना क्षेत्र के बेलइसा गांव के पास बीते चौबीस घंटे के भीतर हुए दो सड़क हादसों में युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक चलाते समय कोई भी युवक हेलमेट नहीं पहना था।
सिधारी थाना क्षेत्र के कृष्णानगर कालोनी निवासी विजय मौर्य (22) पुत्र मुन्ना गुरुवार की रात सिधारी थाना क्षेत्र के शंकर तिराहा मुहल्ला निवासी अपने दोस्त सन्नी विश्वकर्मा (23) पुत्र सुरेश के साथ कहीं निमंत्रण में गया हुआ था। रात करीब दो बजे यह दोनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही गंभीरपुर बाजार में पहुंचे कि सामने से आ रहा अनियंत्रित ट्रक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इसमें विजय मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सन्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विजय मौर्य तीन भाई और एक बहन में छोटा था। इसीक्रम में सिधारी थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी जगदीश (32) पुत्र शिवपूजन, अर्जुन (25) पुत्र परदेशी शुक्रवार की सुबह एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। सिधारी थाना क्षेत्र के बेलइसा मोड़ पर इनकी बाइक में अनियंत्रित बाइक से टक्कर लगने से यह दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क हादसे में घायल तीनों युवकों का शुक्रवार को भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। डाक्टर ने इनकी हालत गंभीर बताई है। बाइक चलाते समय कोई भी हेलमेट नहीं पहना था। जिससे हादसे में इनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।