{"_id":"8af4f50172fbf89f09f44e650d403393","slug":"in-return-for-five-million-lost-1-25-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख के लालच में गंवा दिए 1.25 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख के लालच में गंवा दिए 1.25 लाख
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 09 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर पवनी गांव निवासी एक स्वास्थ्य कर्मी लाटरी के जरिए पांच लाख रुपये पाने की लालच में 1.25 लाख रुपये गंवा दिया। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
पीड़ित जयशंकर यादव अतरौलिया थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर पवनी गांव का निवासी है। वह जिले के एक अस्पताल पर फार्मासिस्ट के पद पर तैनात है। पीड़ित के अनुसार 23 जून 2014 को उसके मोबाइल पर दिल्ली के रहने वाले राजकुमार वर्मा का फोन आया। उसने मोबाइल पर लाटरी के जरिए पांच लाख रुपये जीतने की सूचना दी। साथ ही टैक्स का हवाला देते हुए वह उसे एक बैंक का खाता संख्या दिया।
जिसमें 25 हजार रुपये जमा करने को कहा। इसके बाद जयशंकर अतरौलिया थाने के बूढ़नपुर बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा से राजकुमार के द्वारा बताए गए खाता संख्या में रुपये को जमा कर दिया। पीड़ित के अनुसार दो दिन बाद उसे दोबारा फोन आया। इस बार फोन करने वाले ने उसे अपना नाम संदीप जायसवाल बताया। उसने लाटरी के रुपये के एवज में 20 हजार रुपये और जमा करने को कहा। इसके बाद जयशंकर पांच लाख पाने के लालच में दोबारा केनरा बैंक की आजमगढ़ शाखा से रुपये बताए हुए खाते में जमा कराया।
विज्ञापन
प्रलोभन देकर आरोपी जयशंकर से विभिन्न किस्तों में 10 अक्तूबर 2014 तक अपने विभिन्न बैंकों के खाते में 1.25 लाख रुपये जमा करा लिया। इसके बाद अपना मोबाइल बंद कर दिए। काफी दिनों तक जयशंकर उन दोनों आरोपियों से संपर्क नहीं कर पाया तो गुरुवार को इनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। थानाध्यक्ष अतरौलिया कृपाशंकर मौर्य ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।