फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In Azamgarh, the BSP state president targeted Om Prakash Rajbhar

आजमगढ़ में बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने ओम प्रकाश राजभर पर साधा निशाना, बोले- बरगलाने वाले नेताओं से रहें सावधान 

Mon, 21 Dec 2020 12:19 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 21 Dec 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
In Azamgarh, the BSP state president targeted Om Prakash Rajbhar
भीम राजभर - फोटो : अमर उजाला।

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने पूर्व कैबिनेट मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज के लोगों को बरगला अपना हित साध रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। समाज के लोगों को सम्मान बसपा में ही मिला है। वे रविवार को आजमगढ़ जिले के लालगंज के आजाद महाविद्यालय में आयोजित बसपा के भाईचारा कैडर कैंप में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान में हम लोगों को वोट देने का अधिकार दिया है। इसी के कारण हम अपनी पहचान बना पा रहे हैं । बहन मायावती ने हमारे समाज को सबसे ज्यादा सम्मान दिया। हमारे समाज के सैकड़ों लोगों को जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, चेयरमैन आदि पदों पर बिठाया। सुखदेव राजभर को विधानसभा की सर्वोच्च कुर्सी पर बिठाया। आप सभी वर्ष 2022 में पुन: बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाएं। 
विज्ञापन


विधायक आजाद अरिमर्दन ने कहा केंद्र एवं प्रदेश की सरकारें किसान विरोधी हैं। कई दिनों से किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर डटे हैं, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। खाद और बीज महंगे हो गए हैं। नहरों में पानी नहीं है। गरीब किसान खेती कैसे करें। कार्यक्रम का संचालन राजाराम ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

2022 में बसपा बनाएगी प्रदेश में सरकार : भीम राजभर

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय के सिद्धांत पर चलकर 2022 में प्रदेश में पार्टी मुखिया मायावती के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। साग-रोटी खाकर भी बहुजन समाज पार्टी के लोग बाबा साहब के संविधान की रक्षा करना जानते हैं और आगे भी करते रहेंगे।  

बलिया जिले के चितबड़ागांव नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शनिवार की शाम आयोजित स्वागत समारोह में भीम राजभर ने कहा कि भारत की तीसरी राष्ट्रीय पार्टी बसपा है, जो सभी जातियों के हितों का ध्यान रखती है। पूर्व मंत्री बसपा नेता अंबिका चौधरी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को आज की समस्याओं के लिए लड़ना होगा। आज किसान शोषण का शिकार हो रहा है।

थाने ऐसे चल रहे हैं, जैसे थानाध्यक्ष नहीं बल्कि भाजपा के कार्यकर्ता चला रहे हैं। समारोह को सुरेंद्र निषाद, नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी, हरिहर गोंड, अभिराम त्रिपाठी, अनिल राम, विनायक मौर्य, सुरेंद्र राजभर, मदन राम, मंटू सिंह, उपेंद्र पांडेय, सुनील सिंह सोलंकी, चितरंजन सिंह, अरविंद यादव आदि ने संबोधित किया। संचालन महफूज आलम ने किया। उपेंद्र पांडेय और सुनील सिंह सोलंकी द्वारा अंगवस्त्रम तथा दिनेश यादव द्वारा स्मृति चिह्न देकर अतिथियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed