{"_id":"6239f44c7717af7d3d133c95","slug":"in-azamgarh-physically-abused-for-14-months-threatened-to-make-the-audio-viral-for-pressurizing-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : 14 माह से कर रहा शारीरिक शोषण था, शादी का दबाव बनाने पर आडियो वायरल करने की देने लगा धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ : 14 माह से कर रहा शारीरिक शोषण था, शादी का दबाव बनाने पर आडियो वायरल करने की देने लगा धमकी
Tue, 22 Mar 2022 09:38 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 22 Mar 2022 09:38 PM IST
सार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज, पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान किया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक की रहने वाली एक युवती ने सोमवार को रानी की सराय थाने में एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के बाद 24 घंटे के अंदर आरोपी को बेलईसा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जीयनपुर की रहने वाली युवती ने सोमवार को रानी की सराय थाने पर दी तहरीर में बताया कि तमौली गांव निवासी राहुल पुत्र रामरतन शादी का झांसा देकर उसके साथ 14 माह से शारीरिक शोषण कर रहा था। इस दौरान उसने मोबाइल पर हुई अश्लील बातचीत को रिकार्ड भी कर दिया।
विज्ञापन
उसने जब राहुल पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया तो वह पीछे हटने लगा और अंतत: आडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। तहरीर के आधार पर रानी की सराय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर ही एसओ दिलीप कुमार सिंह ने नामजद आरोपी राहुल को मंगलवार की सुबह बेलईसा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज, पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान किया