{"_id":"56e9ab1b4f1c1b6d5b8b4c14","slug":"improve-broadband-service-in-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में सुधरेगी ब्राडबैंड सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में सुधरेगी ब्राडबैंड सेवा
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक एचआर शुक्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक एचआर शुक्ला का बुधवार को जनपद आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लें। किसी भी शिकायत का निस्तारण 24 घंटे के अंदर करें। उन्होंने कहा कि सारी शिकायतों की मानीटरिंग लखनऊ से की जा रही है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण में देरी पर कई अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वह कार्पोरेट आफिस से मिलने वाले निर्देशों का पालन करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के बाद मीडिया द्वारा ब्राडबैंड के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि यह गड़बड़ी बनारस से है। इसमें सुधार किया जा रहा है। 15 दिन में जनपद के लोगों को ब्राडबैंड की अच्छी सुविधा मिलेगी।
सुविधाओं में सुधार के लिए आजमगढ़ और मऊ जनपद में 50-50 बीटीएस टूजी और थ्रीजी के लगेंगे। इसके लिए स्थानों के चिह्निकरण का निर्देश अधिकारियों को दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में हमने बीएसएनएल सेवाओं में बहुत सुधार किया है। इसका परिणाम है कि पहले जहां एक कस्टमर आते थे, वहीं तीन हमारा साथ छोड़ देते थे लेकिन अब अगर दो आते हैं तो एक जाता है।
विज्ञापन
जल्द ही इसमें और सुधार देखने को मिलेगा। हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।