आजमगढ़: साहूकारी से कमाई करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त, गरीबों को पैसे देकर बसूलता था बेहिसाब ब्याज
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी अरूण यादव बिना लाइसेंस के साहूकारी करता था। इसके बाद वह गरीब लोगों को पैसे देकर बेहिसाब ब्याज बसूलता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी अरूण यादव पुत्र राजाराम यादव ने सूद के पैसे से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की थी। अब प्रशासन द्वारा जब्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है। पुलिस महकमे की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने लगभग सवा करोड़ की संपत्ति को जब्त करने का आदेश जारी कर दिया है।
अरूण यादव बिना साहूकारी का लाइसेंस लिए गरीब तबके के लोगों को मदद के बहाने बेहिसाब ब्याज दर पर पैसा बांटता है। जिसकी वसूली वह अपने गुर्गों के जरिए करता है और पीड़ित परिवारों की संपत्ति अपने नाम करा लेता है। अरूण पर गैंगस्टर के तहत मुकदमा कप्तानगंज थाने में दर्ज है और इसका गैंग डी-73 नाम से पंजीकृत है। इस गैंग का मुखिया अरूण यादव है और इसमें चार सदस्य शामिल हैं।
अचानक अरूण यादव की संपत्ति में बेहिसाब बढ़ोत्तरी होता देख पुलिस महकमे की नजर इस पर गई और गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज करने के साथ ही गैंग भी पंजीकृत किया गया। अब पुलिस विभाग की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने अरूण यादव व उसके गैंग के लोगों से जुड़े सवा करोड़ की संपत्ति को जब्त करने का निर्देश जारी कर दिया है। इस संपत्ति में आधा दर्जन ट्रक, दो लग्जरी वाहनों के साथ कुल 10 वाहन शामिल हैं। जब्त की जाने वाली कुल संपत्ति की कीमत लगभग सवा करोड़ आंकी गई है।
जब्त की जाने वाली संपत्ति में यह है शामिल
जिलाधिकारी ने अरूण यादव गैंग की जिन 10 संपत्तियों को जब्त करने का आदेश सोमवार को जारी किया है। उसमें ट्रक (लागत 12 लाख), बोलेरो (लागत 4.14 लाख), टीवीस बाइक (लागत 33 हजार), ट्रक (लागत 13.75 लाख), स्कार्पियों (लागत 5.64 लाख), ट्रक (लागत 18 लाख), ट्रक (लागत 18 लाख), एलपीटी (लागत 19.50 लाख), एलपीटी ट्रक (लागत 13.75 लाख), एलपीटी 3118 टीसी ट्रक (लागत 12.50 लाख) शामिल है।
आजमगढ़ के एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अरूण यादव काफी समय से बिना लाइसेंस के ही साहूकारी अर्थात सूद पर पैसा बांटने व बेहिसाब ब्याज लेने का काम करता था। इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और इसका गैंग डी-73 भी पंजीकृत है। महकमे की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने इसके कुल 10 वाहनों जब्त करने का निर्देश दिया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1,17,61,000 करोड़ रुपये है।