फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegal liquor factory recovered, three arrested

तस्कर बेनकाब, चला रहे थे शराब का अड्डा

Thu, 16 Jan 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory recovered, three arrested
आजमगढ़। तरवां थाने के महोली गांव में अवैध शराब बना कर बिहार में सप्लाई करनेवाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग और तरवां पुलिस के सहयोग से क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने शराब बनाने के अड्डे पर छापा मार कर साढ़े आठ लाख रुपये की शराब, गाड़ी, शराब बनाने के उपकरणों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी पंकज पांडेय के मुताबिक आबकारी विभाग, तरवां पुलिस व क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने महोली गांव में दुर्गा प्रसाद तिवारी के घर छापा मारा। वहां दरवाजे पर खड़ी एक स्कार्पियो और बोलेरो में मनीष और जयप्रकाश सिंह बैठे मिले। दोनों गाड़ियों में 100 पेटी शराब रखी हुई थी। इन पेटियों में 48 सौ शीशी अपमिश्रित अंग्रेजी शराब भरी थी। जबकि दुर्गा प्रसाद तिवारी के घर की तलाशी लेने पर 140 पेटियों में 6720 शीशी अपमिश्रित शराब बरामद हुई। इसके अलावा मौके से एक किलो यूरिया, 250 ग्राम नौशादर आदि बरामद हुआ। पकड़ी गई शराब की कीमत आठ लाख 64 हजार रुपये आंकी गई है। यह लोग अपने यहां अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब बनाते थे। मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बक्सर बिहार के राजपुर गांव निवासी जयप्रकाश सिंह के अलावा तरवां थाने के कबूतरा गांव निवासी मनीष सिंह और तरवां थाने के महोली गांव निवासी दुर्गा प्रसाद तिवारी हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

बिहार में शराब की सप्लाई करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में अपमिश्रित शराब बरामद की है। इस गिरोह की गहरी जड़ें बिहार प्रदेश में मौजूद हैं। हर पहलू की जांच करते हुए गिरोह की कमर तोड़ने का निर्देश दिया गया है। - त्रिवेणी सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed