फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegal liquor factory busted, three arrested

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Sat, 20 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory busted, three arrested
पवई। पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री संचालित करने वाले पिता-पुत्र मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शेरजहांपुर स्थित उनके आवास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद और पैकिंग की सामग्री पकड़ी।
विज्ञापन

पवई पुलिस शुक्रवार की रात क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान शेरजहांपुर गांव की तरफ से दो लोग अवैश शराब लेकर आने की सूचना मिली। पुलिस टीम खानजहांपुर पुलिया के पास पहुंच गई। इस बीच दो अलग-अलग बाइकों पर सवार दो लोग आते हुए दिखाए दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किए लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों बाइकों की डिकी से अवैध शराब, तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी परघट यादव व उसका बेटा महीप यादव शेरजहांपुर के रहने वाले हैं। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे उक्त शराब अपने घर में ही बनाते हैं। जिस पर पुलिस टीम ने रात में ही शेरजहांपुर गांव स्थित परघट के घर से भारी मात्रा में शीशी में पैक अवैध शराब बरामद की। नकली रैपर, क्यूआर कोड, ढक्कन, खाली शीशियां, पैकिंग मशीन भी बरामद की गई। मौके से पुलिस ने परघट की पत्नी मीना देवी को पकड़ लिया। चार अन्य आरोपी मौके से भाग निकले। फरार हुए लोगों में शरद यादव, प्रमोद यादव,अमित सिंहव बबलू सिंह शामिल है। ये सभी परघट के घर पर संचालित अवैध शराब फैक्ट्री में हिस्सेदार है। इनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। बरामद अवैध शराब को जब्त करने के साथ ही पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed