फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegal liquor factory busted, one arrested

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Tue, 26 Jan 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory busted, one arrested
महराजगंज। स्थानीय थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गन्ने के खेत में संचालित हो रहे अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को जहां गिरफ्तार किया तो वहीं चार अन्य भाग निकलने में सफल रहे। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में अपमिश्रित शराब भी बरामद किया है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस जब औघड़गंज तिराहे से कुछ दूरी पर स्थित एक गन्ने की खेत पास पहुंची तो कुछ लोग वहा खड़े दिखाई दिए। वहां पर कुछ लोग अपमिश्रित शराब तैयार कर रहे थे और उसमें यूरिया व फिटकरी मिला कर पैकिंग कर रहे थे। धीरे-धीरे पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई तो पुलिस को देखते ही मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान घेराबंदी कर पुलिस ने एक व्यक्ति इरफान पुत्र इरशाद निवासी कस्बा महराजगंज को पकड़ लिया। उसने बताया कि वह कुछ अन्य लोगों के साथ अपमिश्रित शराब तैयार कर पैकिंग कर रहा था। साथियों का नाम उसने राम सिंह यादव पुत्र लाल साहब यादव निवासी जजमनजोत, हरिवंश उर्फ हन्नू पुत्र जीतई यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता दोयम, परमहंश यादव उर्फ भाने पुत्र जीतई यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता दोयम थाना महराजगंज बताया। उसने यह भी बताया कि इनके अलावा दो अन्य भी शामिल है, जिनका नाम पता वह नहीं जानता है। पुलिस ने मौके से शराब का पाऊच बनाने के लिए पन्नी, ढाई सौ ग्राम यूरिया, 100 ग्राम फिटकरी, देशी कच्ची शराब आदि बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed