फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegal encroachment thunderbolt, will get rid of the problem of water logging

अवैध अतिक्रमण पर गरजा बुल्डोजर, जलजमाव की समस्या से मिलेगी निजात

Wed, 20 Oct 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment thunderbolt, will get rid of the problem of water logging
आजमगढ़। जब जागो तभी सवेरा, यह कहावत जिला प्रशासन पर सटीक बैठ रही है। जी हां अब जिला प्रशासन की नीद खुल गई है। वह बंधे के पास बने रेगुलेटर पर हुए अतिक्रमण को मुक्त कराने में जुट गया है। बुधवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में बाढ़ खंड का बुल्डोजर सिविल लाइन से पश्चिम बांध पर गरजा। रेगुलेटर पर दीवार जोड़कर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवाते हुए नाले की खोदाई कराई। साथ ही लालडिग्गी से लेकर बागेश्वरनगर तक नौ रेगुलेटर चिन्हित किए गए। ताकि अतिक्रमणमुक्त किया जा सके। प्रशासन के इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप सरीखा माहौल बना हुआ है। जनपद में 16 सितंबर की रात हुई मूसलाधार बारिश ने जिला प्रशासन की कलाई खोलकर रख दी। जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। करीब 35 दिन से लालडिग्गी से लेकर बागेश्वरनगर तक के लोग पानी में डूबे हुए हैं। हालांकि फाटक खुलने के बाद उन्हें कुछ राहत मिली है। वहीं जिला प्रशासन भी सक्रिय नजर आ रहा है। रेगुलेटरों के फाटक खुलने के बाद पानी तमसा नदी में चला गया तो बाढ़ खंड कारणों का पता लगाकर कार्रवाई में जुट गया। बुधवार को लालडिग्गी से लेकर बागेश्वर नगर तक पुराने बांध के रेगुलेटरों पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उन लोगों को चेतावनी जारी की है कि वह अतिक्रमण हटा लें अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी सदर जेआर चौधरी के नेतृत्व में बाढ़ खंड के कर्मचारियों ने सिविल लाइन से पश्चिम बांध पर बने रेगुलेटर पर दीवार जोड़कर किए गए अतिक्रमण को ढहा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed