फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If you work with Yogi, Yogi-Modi will kill you.

Azamgarh News: योगी के साथ काम करते हो, तुम्हें योगी-मोदी को जान से मार देंगे

Tue, 05 Nov 2024 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
If you work with Yogi, Yogi-Modi will kill you.
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के पलिया सोफीगंज गांव निवासी विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णुकांत चौबे को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने कहा कि तुम योगी के साथ काम करते हो, तुम्हें, योगी व मोदी को जान से मार देंगे। इस मामले में विष्णुकांत ने मेंहनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो सोमवार को उन्होंने एसपी से गुहार लगाई।
विज्ञापन

एसपी हेमराज मीना को दिए प्रार्थना पत्र में विष्णुकांत चौबे ने बताया कि उनके मोबाइल पर 2 नवंबर को सुबह 11:30 पर एक व्यक्ति का फोन आया, उसने अपना नाम राहुल बताया। उसने कहा कि तुम योगी के साथ काम करते हो, तुम्हें, योगी व मोदी को जान से मार देंगे। उसने 24 घंटे में जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने मेंहनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष ने आरोपी के नंबर पर फोन किया तो उस व्यक्ति रात करीब 08:30 बजे फोन किया। उसके साथ दो और व्यक्ति थे। उन दोनों ने एफआईआर वापस लेने का दबाव देते हुए जान से मारने की धमकी दी। फोन करने वालों ने अपने आप को लाॅरेंस बिश्नाेई का आदमी बताया। उससे बात करवाने की बात भी कही। इससे उनका पूरा परिवार सहमा है।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि साइबर फ्राॅड से जुड़े किसी व्यक्ति ने काॅल किया था। इन्होंने काफी देर तक बात की और उसने इन्हें गाली दे दी। लॉरेंस बिश्नोई का कोई मामला नहीं है। - हेमराज मीना, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed