{"_id":"5ff0b7fa8ebc3e3d42692d99","slug":"if-the-money-disappeared-from-the-account-the-tehsildar-picked-up-the-bank-worker-azamgarh-news-vns566909655","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से पैसा हुआ गायब तो तहसीलदार ने बैंककर्मी को उठवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते से पैसा हुआ गायब तो तहसीलदार ने बैंककर्मी को उठवाया
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय कस्बा स्थित एक बैंक कर्मचारी को तहसीलदार द्वारा बैंक से उठवाने और तहसील परिसर में उसके साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खाते से पैसा गायब होने पर तहसीलदार ने ऐसा किया। इसे लेकर जिसे लेकर बैंक कर्मियों में आक्रोश है। इस संबंध में थाने पर तहरीर भी दी गई है।
जिले के एक तहसील पर कार्यरत तहसीलदार का खाता सरायमीर कस्बा स्थित एक बैंक की शाखा में है। उनके खाते से लगभग डेढ़ लाख रुपये गायब हो गए थे। इस पर तहसीलदार अपने कर्मचारियों के साथ शुक्रवार को बैंक की शाखा पर पहुंचे और एक कर्मचारी को बाहर बुलाकर अपने साथ लेकर तहसील चले गए। तहसील पर कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और घंटों बैठाए रखा गया। बाद में शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों के पहुंचने पर गायब पैसे की जांच पड़ताल हुई तो पता चला कि उक्त पैसा जीवन बीमा पॉलिसी में डाल दिया गया है। इस पर तहसीलदार ने ऐसा करने की अनुमति न दिए जाने की बात कही। बैंककर्मियों ने तहसीलदार की बीमा पॉलिसी निरस्त करा कर पैसा खाते में वापस कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद बैंककर्मी को तहसील से छोड़ा गया। पीड़ित बैंककर्मी ने सरायमीर थाने पर पहुंच कर तहरीर भी दी है। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बैंककर्मियों को रविवार को थाने पर वार्ता के लिए बुलाया है। इस बाबत पूछे जाने पर संबंधित तहसीलदार ने बताया कि पैसा गायब नहीं हुआ था बल्कि बिना मेरी अनुमति के बैंक कर्मचारी ने पैसा जीवन बीमा पॉलिसी में डाल दिया था। इसे बैंक के लोगों ने वापस करा दिया है। अब कोई मैटर ही नहीं रह गया है। वहीं, तहसीलदार द्वारा बैंककर्मी को जबरन अपनी सरकारी गाड़ी से तहसील पर उठा ले जाने की बात पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है।