{"_id":"5810e1fb4f1c1bcc75bc3f25","slug":"if-it-s-not-put-in-the-bank-passbook-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासबुक न देने पर बैंक में लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासबुक न देने पर बैंक में लगाया ताला
अमर उजाला ब्यूरो /आजमगढ
Updated Wed, 26 Oct 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
लोहरा गांव में यूनियन बैंक के बाहर प्रदर्शन करते जनता जनार्दन इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाता खुलने के बाद पास बुक के लिए बार-बार दौड़ाए जाने से नाराज ब्लाक क्षेत्र के जनता जनार्दन इंटर कालेज लोहरा के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को यूनियन बैंक आफ इंडिया में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक के विरोध में जमकर नारेबाजी की। बाद में कालेज के प्रबंधक के समझाने पर ताला खोला।
जनता जनार्दन इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रवृत्ति के लिए लोहरा यूनियन बैंक की शाखा में खाता खोला गया था। जिसका पासबुक की फोटो कापी स्कूल में जमा करना है। लेकिन बैंक द्वारा बार-बार पासबुक मांगने के बाद भी नहीं दिया जा रहा है। इसकी शिकायत बैंक के शाखा प्रबंधक से भी की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। छात्र-छात्राओं ने कहा कि बुधवार की शाम चार बजे जब हम बैंक में पहुंचे हमें कर्मचारियों ने डांटकर भगा दिया।
इस पर छात्र-छात्राओं ने कर्मचारियों को अंदर कर गेट पर ताला बंद कर दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बैंक के विरोध में जमकर नारेबाजी की। लगभग एक घंटे बाद जनता जनार्दन इंटर कालेज के प्रबंधक योगेश प्रताप के समझाने पर छात्र-छात्राएं शांत हुए और बैंक गेट का ताला खोला। इस अवसर पर आनंद, सूरज, प्रदीप, गौरव, राबिन, गीता, अंजलि, शिखा, खुशबु आदि छात्र छात्राएं थे। उधर इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक धनराज कुमार ने बताया कि नेटवर्क के कारण पासबुक प्रिंट नहीं हो पाया था। आज पासबुक प्रिंट हो गया है। गुरुवार को बच्चों को पासबुक दे दिया जाएगा।