फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If buses are not stopped at contracted dhabas, drivers will be fined.

Azamgarh News: अनुबंधित ढाबों पर नहीं रोकी बस तो नपेंगे चालक

Thu, 28 Dec 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
If buses are not stopped at contracted dhabas, drivers will be fined.
रोडवेज चालकों द्वारा अनुबंधित ढाबों के बजाय ज्यादा कमीशन देने और फ्री खाना खिलाने वाले गैर अनुबंधित ढाबों पर बस रोकने का मामला रोडवेज एमडी के पास पहुंचा है। एमडी ने इस पर तत्काल रोक लगाने के लिए कहा है। गैर अनुबंधित ढाबों पर बस रोके जाने की शिकायत मिली तो बस स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यात्रियों की सहूलियत के लिए मील ऑन रोड नामक एप से यात्री खाने का प्री-ऑर्डर कर सकते हैं तो उनके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। फ्री खाना और जेब खर्च के लालच में रोडवेज के चालक-परिचालक सेटिंग वाले ढाबे पर बस रोक देते हैं। यात्री ऐसे ढाबों पर जेब लुटने और खराब खाने की शिकायत करते हैं। इनसे निपटने के लिए रोडवेज ने लंबे रूटों की बसों को एक निश्चित दूरी के बाद निगम द्वारा अनुबंधित ढाबों पर रोकने की नीति बनाई है। मुख्यालय को सूचना मिली है कि चालक-परिचालक इस नीति का शत-प्रतिशत पालन नहीं कर रहे हैं। एमडी रोडवेज ने समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों को ढाबा संबंधित शिकायतों का समाधान करने और इसकी पूरी रिपोर्ट उन्हें प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि यात्री मील ऑन रोड नामक एप से यात्री खाने का प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। साथ ही सख्त निर्देश दिए कि इस प्रकार की कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित पर तत्काल कार्रवाई की जाए। आजमगढ़ डिपो के एआरएम अवधेश कुमार पाल ने बताया कि रोडवेज की सभी बसों को अनुबंधित ढाबे पर ही रोका जाएगा। यदि इसके अलावा चालक व परिचालक किसी और ढाबे पर बस को रोकते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed