{"_id":"7f715be29bbfce901e0bd2f9e20a0f5b","slug":"if-anyone-else-appreciate-reprimand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी को फटकार तो किसी की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी को फटकार तो किसी की सराहना
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी एमएल शर्मा ने गुरुवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम के प्रांगण में मंडलीय अधिकारियों के साथ राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिन अधिकारियों का कार्य अच्छा मिला उसे सराहा जबकि कम वसूली पर फटकारने से भी नहीं चूके।
बैठक में एमडी ने हर क्षेत्र की अलग-अलग समीक्षा की। जहां भी राजस्व वसूली लक्ष्य के अनुरूप नहीं मिली उसके जिम्मेदार अधिकारी को फटकार लगाते हुए वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया।
कहा कि मंडल में वर्ष 2014-15 में 343 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित है जिसके सापेक्ष विभाग ने फरवरी माह तक 200 करोड़ रुपये ही हासिल किया है। बचे हुए 143 करोंड़ रुपये की वसूली में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
चेतावनी भी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया कि जिले में बिजली की खरीद प्रति यूनिद 5.50 रुपये की पड़ रही है।
जबकि इसके सापेक्ष वसूली को देखा जाए तो जनपद में प्रति यूनिट 54 पैसे की ही वसूली हो रही है। उन्होंने बेहतर वसूली के लिए अधिकारियों से कार्ययोजना तैयार करने की बात कही।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जनपद में अंडर ग्राउंड केबिल बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
इसके बिछाने में अनियमितता की शिकायत मिली थी लेकिन जांच में वह गलत साबित हुई। मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद और अधीक्षण अभियंता धनंजय कुमार सिंह ने जनपदवासियों से कहा कि
इस समय ग्रामीण क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को सरचार्ज पर शत प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यह योजना पूरे जनपद में 31 मार्च तक के लिए लागू हैं। लोगों को इसका फायदा उठाना चाहिए।