फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Icy winds increased the cold, people remained shivering due to melting

Azamgarh News: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, गलन से ठिठुरते रहे लोग

Tue, 02 Jan 2024 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Icy winds increased the cold, people remained shivering due to melting
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों का मौसम बदल दिया है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से पूरे दिन कंपकंपी छूट रही है। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। सूरज निकलने के बावजूद बेअसर साबित हो रहा है। पछुआ हवा से गलन बढ़ने के कारण ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से ठंड पड़ रही है। मंगलवार को 10 से 12 किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने शहर को कंपा के रख दिया। शहर में मंगलवार को पछुआ के प्रभाव से कोहरा जल्दी छंट गया, लेकिन हवा के चलते गलन का अहसास होता रहा। दोपहर में कोहरा छंटने पर सूरज के दर्शन भी हुए लेकिन उसका असर बेअसर रहा। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के चलते शहर के मुख्य बाजारों में आम दिनों के मुकाबले भीड़ कम रही। बाजारों में दुकानों के आगे लोग अलाव जलाकर हाथ सेंकते रहे। पिछले तीन दिनों से गलन बढ़ने की वजह से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। सुबह जरूरी काम से निकले लोग गर्म कपड़े पहनकर निकल, लेकिन कांपते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed