फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ibadat came to Kuwait to get an Indian passport for a job

कुवैत में नौकरी के लिए भारतीय पासपोर्ट बनवाने आया था इबादत

Sat, 01 Feb 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ibadat came to Kuwait to get an Indian passport for a job
आजमगढ़। वाराणसी स्थित पासपोर्ट कार्यालय पर जनपद के फूलपुर के पते पर बने फर्जी डाक्यूमेंट के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के प्रयास में गिरफ्तार अफगानी नागरिक इबादत ने अफगानी पासपोर्ट पर कुवैत में नौकरी न मिलने पर भारतीय पासपोर्ट पाने के लिए यह जुगत लगाई थी। इसमें उसकी मदद फूलपुर कोतवाली के चमरडीहा गांव निवासी युवक ने किया था, इसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने बताया कि वाराणसी में पकड़ा गया अफगानी नागरिक कुवैत में काम करता था। कुवैत में अफगानी पासपोर्ट वालों को जल्दी नौकरी नहीं मिलती थी, जिसके चलते उसकी नौकरी चली गई। वहीं, कुवैत में ही फूलपुर कोतवाली के चमराडीह गांव निवासी साहबे आलम पुत्र फैजान से उसकी मुलाकात हुई। साहबे आलम के वापस लौटने पर अफगानी भी अपने काबुल के बने पासपोर्ट पर आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में पहुंचा और साहबे आलम से मिला। यहां रुका भी थी। बाद में साहबे आलम ने ही उसे फूलपुर के शबाना आजमी मार्ग स्थित इम्तेयाज के मकान में किराए पर कमरा दिलाकर ठहरा दिया। साहबे आलम ने ही उसे भारतीय पासपोर्ट बनवाने के लिए जरूरी फर्जी डाक्यूमेंट उपलब्ध कराए। मतदाता पहचान-पत्र और आधार कार्ड मो. जावेद पुत्र लौटू निवासी चमराडीह फूलपुर के नाम पर बने थे। इसे लेकर ही वह वाराणसी पासपोर्ट कार्यालय पहुंचा और स्पष्ट अंग्रेजी व हिंदी न बोल पाने के चलते पकड़ लिया गया। एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने यह भी बताया कि कब से वह फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में रह रहा था इसका पता लगाया जा रहा है। वहीं, कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी चल रही है। फर्जी डाक्यूमेंट उपलब्ध कराने वाले साहबे आलम को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पुलिस टीम पूछताछ में जुटी हुई है। फिलहाल कोई मुकदमा तो नहीं पंजीकृत किया गया है। जांच-पड़ताल की कवायद में पुलिस महकमा जुटा हुआ है। इसके भी तार अफगानी से जुड़े है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed