फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   I will discharge the responsibility given by the party

पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा

Sat, 04 Sep 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
I will discharge the responsibility given by the party
नेहरु हाल में नवनियुक्त भाजपा युवा र्मोचा के अध्यक्ष निखिल राय का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निखिल राय का शनिवार को नेहरू हाल में आयोजित स्वागत समारोह में पार्टी पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके पूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का तेरही डिग्री कालेज से जुलूस निकला। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कप्तानगंज, मंदूरी, कंधरापुर, भंवरनाथ, पहाड़पुर, तकिया, पुरानी कोतवाली पर अपने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन

निखिल राय ने कहा कि पार्टी ने युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाकर जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि जात, धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों का आज सफाया हो गया। निखिल राय को भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर युवाओं में काफी उत्साह है। आने वाले दिनों में इन्हीं नौजवानों के बल पर जनपद की सभी विधानसभाओं पर कमल खिलेगा। भाजयुमो नेता किशन सिंह ने कहा कि निखिल राय को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, अखिलेश मिश्र गुड्डू, माला द्विवेदी, प्रेमनारायण पांडेय, देवेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण पाल, अरविंद जायसवाल, ब्रजेश यादव, अवनीश, श्यामविक्रम, वरूण राय, किशन, सूर्यप्रकाश सिंह, राहुल सिंह कौशिक, अभिषेक राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed