फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   I want to become a doctor and serve the poor - Sakshi Yadav

Azamgarh News: डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना चाहती हूं - साक्षी यादव

Thu, 16 Apr 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
I want to become a doctor and serve the poor - Sakshi Yadav
साक्षी यादव, 99 प्रतिशत, सर्वोदय प​ब्लिक स्कूल । संवाद - फोटो : Archive
आजमगढ़। मेधावी छात्रा साक्षी यादव ने बताया कि वह रोज 5 से 6 घंटे नियमित अध्ययन करती थीं। साक्षी ने कहा कि उनका सपना डॉक्टर बनकर समाज और विशेष रूप से गरीबों की सेवा करना है।
विज्ञापन

उनका मानना है कि आज भी बहुत से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं पर्याप्त रूप से नहीं मिल पाती हैं, इसलिए वह कम खर्च में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में काम करना चाहती हैं। साक्षी ने सोशल मीडिया के उपयोग पर कहा कि यदि इसका सही और सकारात्मक तरीके से प्रयोग किया जाए तो यह विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और परिजनों को देते हुए कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी।
विज्ञापन

पिता बोले, मेहनत करती थी बेटी, इतने अंकों की नहीं थी उम्मीद

टॉपर साक्षी यादव के पिता डॉ. अनिल यादव होम्योपैथिक चिकित्सक हैं। उन्होंने कहा कि बेटी ने जितने अंक प्राप्त किए हैं, उतनी उम्मीद उन्हें नहीं थी, हालांकि वह शुरू से ही काफी मेहनती रही है। उन्होंने बताया कि साक्षी अपनी पढ़ाई को लेकर बेहद अनुशासित और समर्पित रही है। साक्षी की मां प्रतिमा यादव गृहिणी हैं। वहीं विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने मेधावी छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन




अटल आवासीय विद्यालय का पहला सीबीएसई बैच चमका

आजमगढ़। अटल आवासीय विद्यालय गंभीरवन का सीबीएसई सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम 93.5 प्रतिशत रहा। विद्यालय का यह पहला बैच था जिसने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सहायक श्रमायुक्त पवन कुमार ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित 124 छात्र-छात्राओं में से 101 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। विद्यालय के संगम यादव ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। ओम कुमार ने 96.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा अंशिका यादव ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। पीयूष शर्मा 92.6 प्रतिशत अंक लेकर चौथे तथा रविशंकर प्रसाद 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रहे। विद्यालय के कुल छह छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed