फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   husband of gram pradhan found tied in sack behind temple in azamgarh who missing for 48 hours condition critical

आजमगढ़ः 48 घंटे से लापता प्रधानपति मंदिर के पीछे बोरे में बंधा मिला, हालत गंभीर

Mon, 05 Jul 2021 02:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 05 Jul 2021 02:24 PM IST
सार

आजमगढ़ के कैथोली गांव के प्रधानपति हौसिला राजभर सोमवार सुबह बोरे में बंधे पड़े मिले। उन्हें बदमाश उसी मंदिर के पीछे फेंक गए जहां से अगवा किया था। ग्रामीण टहलने निकले तो बोरे में हरकत देख उसे खोला। नजारा देख सन्न रह गए। 

विज्ञापन
husband of gram pradhan found  tied in  sack behind temple in azamgarh who missing for 48 hours condition critical
घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के कैथौली गांव में शनिवार की रात से लापता प्रधानपति सोमवार सुबह एक मंदिर के पीछे बोरे में बंधा मिला। ग्रामीणों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस भी प्रधानपति का बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल पहुंची। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश बरकरार है। बोरे में बंद प्रधानपति के मिलने के बाद से गांव में सनसनी है। ऐसे कई सवाल हैं जिसका जवाब किसी के पास नहीं है। घटना को लेकर तरह-तरह की बातें हो रहीं हैं।

विज्ञापन


फिलहाल हालत गंभीर होने के कारण प्रधानपति ने कोई बयान नहीं दिया है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के  कैथोली गांव के प्रधान पति हौसिला राजभर शनिवार की रात मंदिर में पूजा करने गए थे और वहीं से लापता हो गए थे। परिजनों ने उनके अपहरण का आरोप लगाया था। इस घटना को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने भारी बवाल किया था।
विज्ञापन


इस मामले में हौसिला की पत्नी व गांव की प्रधान शीला ने गांव के रामनवल, कन्हैया लाल, जयप्रकाश उर्फ रूदल यादव, ओमप्रकाश यादव, राजकुमार यादव, अशोक यादव के खिलाफ चुनावी रंजिश को लेकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कन्हैया पूर्व प्रधान कुसुम यादव के पति हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने मंदिर के पीछे एक बंद बोरे में हलचल होते देखी। पहले तो वो डर गए लेकिन हिम्मत जुटाकर जब बोरे को खोला तो सभी आवाक रह गए। बोरे में प्रधान पति को बांध कर फेंक दिया गया था। प्रधानपति की हालत गंभीर है। आनन-फानन ग्रामीणों ने घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया साथ ही पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई और बयान लेने पहुंची लेकिन उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

शिव मंदिर का पुजारी है प्रधानपति

कैथौली गांव का प्रधानपति हौसला प्रसाद राजभर गांव स्थित शिव मंदिर के पुजारी भी है। रोज की भांति शनिवार की देर शाम भी वह घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित मंदिर पर पूजा करने गए थे। रात आठ बजे तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन खोजने पहुंच गए। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। रविवार को ग्रामीणों ने दीदारगंज चौक पर जाम कर प्रधानपति के जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की।

जाम की सूचना पर कई थानों की पुलिस दीदारगंज चौक पर पहुंच गई और लाठियां भांज कर लोगों को खदेड़ा और जाम खुलवाया था। सोमवार को प्रधानपति उसी मंदिर के पीछे मिला जहां का वो पुजारी है। बताया जा रहा है बदमाशों ने बीती रात मौका देखकर पुजारी को यहां बोरे में बांधकर फेंका है। परिजनों के अनुसार बीते पांच जून को भी प्रधानपति पर चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने हमला किया था। चुनाव प्रचार के समय भी विरोधियों ने इन पर हमला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed