{"_id":"632a0db6efbd493043618ac0","slug":"husband-hanged-after-dispute-with-wife-died-azamgarh-news-vns6750919153","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना खाने के लिए पति को बुलाने कमरे में गई पत्नी: नजारा देखकर उड़ गए होश, देर रात पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना खाने के लिए पति को बुलाने कमरे में गई पत्नी: नजारा देखकर उड़ गए होश, देर रात पहुंची पुलिस
Wed, 21 Sep 2022 07:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 07:33 AM IST
सार
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा चिकनपुरवा गांव निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा चिकनपुरवा गांव निवासी एक युवक ने सोमवार की देर शाम घर में छत के चुल्ले से गमछे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात दस बजे घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गजहड़ा चिकनपुरवा गांव निवासी अनिल पटवा (30) का सोमवार की शाम पत्नी से कुछ विवाद हो गया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। देर रात पत्नी उसे खाने के लिए बुलाने गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने पर ही अंदर से कोई जवाब न मिलने पर पत्नी ने झरोखे से देखा तो वह छत के चुल्ले से गमछे के सहारे लटकता दिखा।
विज्ञापन
पत्नी की सूचना पर मुबारकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। रात लगभग दस बजे दरवाजा तोड़ कर लाश को उतरवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन