{"_id":"5fd4f0f0c7c7cb3bd4061be7","slug":"husband-dies-on-the-thirteenth-of-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः पत्नी की तेरहवीं के दिन पति ने भी तोड़ा दम , अचानक पेट में उठा दर्द, वाराणसी में इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः पत्नी की तेरहवीं के दिन पति ने भी तोड़ा दम , अचानक पेट में उठा दर्द, वाराणसी में इलाज के दौरान मौत
Sat, 12 Dec 2020 10:06 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासिनी एक महिला की हादसे में मौत हो गई थी। 10 को उसकी तेरहवीं थी और इसी दिन रात में पति के पेट में अचानक दर्द शुरू हआ। परिजन उसे अस्पताल ले गए, वहां से रेफर कर दिया गया और वाराणसी में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मां के बाद पिता की मौत से बच्चे अनाथ हो गए हैं। परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
रामपुर निवासी 54 वर्षीया चंद्रमाला सिंह पत्नी रविंद्र सिंह पुत्र शुभम के साथ 28 नवंबर को बाइक से मायके जा रही थी। रास्ते में स्कार्पियों की टक्कर से चलती बाइक से गिरकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। चंद्रमाला की 10 दिसंबर को तेरहवीं थी।
विज्ञापन
तेरहवीं को कार्यक्रम चल ही रहा था कि पति रविंद्र सिंह के पेट में अचानक दर्द शुरू हुआ। परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन