फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   husband committed suicide by electrocuting After dispute with wife in azamgarh

Azamgarh News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम, करंट लगाकर की आत्महत्या

Sat, 09 Jul 2022 01:26 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Jul 2022 01:26 PM IST
सार

आजमगढ़ के गयासपुर गांव में शुक्रवार रात पत्नी से विवाद के बाद पति ने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
husband committed suicide by electrocuting After  dispute with wife in azamgarh
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के गयासपुर गांव में शुक्रवार रात पत्नी से विवाद के बाद पति ने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के  गयासपुर गांव निवासी सरोज पासवान (40) पुत्र रामबुझ पासवान की शुक्रवार रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से बहसबाजी हो गई।

विज्ञापन


पत्नी के साथ हुई कहासुनी के बाद सरोज इतना दुखी हुआ कि उसने घर में करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि पत्नी से कहासुनी से नाराज होकर सरोज पासवान ने घर में करंट प्रवाहित हो रहे बिजली के तार पकड़ लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत सरोज पासवान के चार पुत्र और एक पुत्री हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में युवक का फंदे पर लटका मिला शव
पवई थाना के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी एक युवक का संदिग्धावस्था में फंदे पर लटका शव मिला। घटना के पीछे पारिवारिक कलह कारण बताया जा रहा है। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में थे कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 बहाउद्दीनपुर गांव निवासी अक्षय कुमार अग्रहरी (26) पुत्र लालचंद का पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था। जिसकी शिकायत उसने अपनी ससुराल पहुंच कर किया था। जिस पर ससुराल वाले उसकी बाइक ही अपने यहां खड़ी कर लिए। गुरुवार की रात अक्षय घर पहुंचा और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात लगभग साढ़े 11 बजे पत्नी ने उसे फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाई।

चीख सुन कर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो अक्षय को फंदे पर लटका देख कर हतप्रभ रह गए। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार करने की परिजन तैयारी कर रहे थे। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दिया। सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा था और एक बच्चे का पिता था। घर पर ही वह बर्तन की दुकान करता था। पुलिस घटना के कारणों को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed