फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband arrested for wife's murder

Azamgarh News: पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Sat, 01 Nov 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for wife's murder
आजमगढ़। पत्नी की हत्या के आरोप में भागे हुए आरोपी को बरदह पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी विनोद राय बरदह थाना क्षेत्र के सोहौली गांव का निवासी है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मामला 29 अक्तूबर 2025 का है। मृतका के पिता सिधारी थाना क्षेत्र के सुरसी गांव निवासी देव प्रकाश राय ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व विनोद राय से हुई थी। शादी के बाद से ही पति द्वारा उत्पीड़न और मारपीट की घटनाएं होती रहीं। आरोप है कि 29 अक्तूबर की रात विनोद ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर गला दबाकर हत्या कर दी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी विनोद राय को उसके आवास सोहौली गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed