फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hunar Rang Festival concluded, Sandeep became best actor and Padma best actress

संदीप बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और पदमा ने अभिनेत्रियों में मारी बाजी

Mon, 30 Dec 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hunar Rang Festival concluded, Sandeep became best actor and Padma best actress
वेस्ली इंटर कालेज में आयोजित रंग महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते कटक उड़ीसा के कलाकार। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नगर के वेस्ली इंटर कालेज में हुनर संस्थान द्वारा आयोजित हुनर रंग महोत्सव का सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। इसके साथ ही दूसरे प्रांतों से आए कलाकार अगले वर्ष फिर मिलने के वादे के साथ घरों को रवाना हो गए। पुरस्कारों की कड़ी में संदीप पांडेय को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और पदमा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

पांच दिनों तक चले सांस्कृतिक महाकुंभ के आखरी दिन की शाम जनपद के ख्यातिलब्ध समाजसेवी रोटेरियन ओंकार प्रसाद अग्रवाल को समर्पित रही। सांध्य कालीन सत्र का उद्घाटन एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद, सीओ सिटी इला मारन, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया। डा. पीयूष सिंह यादव, अभिषेक जायसवाल दीनू, संस्थान अध्यक्ष मनोज यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। भव्य संस्कृतिक कार्यक्रमों में नंद संगीत कला केंद्र खुर्दा उड़ीसा, नटराज नृत्य कला परिषद राउरकेला, रॉक स्टार डांस एकेडमी मिर्जापुर, मणिपुर ड्रैमेटिक यूनियन इंफाल, जागरूक सेवा संस्थान बलिया, अभिराज एवं साथी लालगंज और उनके बच्चों द्वारा समूह नृत्य पेश किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पुरस्कार वितरण शुरू हुआ जिसमें मणिपुर ड्रैमेटिक यूनियन ने सर्वश्रेष्ठ नाटक का प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार नटराज नृत्य कला परिषद राउरकेला और तृतीय पुरस्कार कला संगम गिरिडीह झारखंड को नाटक हवालात के लिए मिला। व्यक्तिगत कैटेगरी में बेस्ट डायरेक्टर डब्लू बुद्धि सिंह मणिपुर, प्रवीण कुमार जेना राउरकेला तथा सतीश कुंदन झारखंड क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री में प्रथम पदमा, द्वितीय टी शालिनी देवी, तृतीय अक्षिता त्रिपाठी रही। वहीं बेस्ट अभिनेता वर्ग में प्रथम संदीप पांडेय, द्वितीय कुमार देव और तृतीय मोहम्मद जिलानी रहे। सर्वश्रेष्ठ मंच सज्जा प्रथम नाटक खोज और द्वितीय हवालात रहा। सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट स्वच्छ भारत, सर्वश्रेष्ठ प्रकाश विक्रम ने नाटक खोज के लिए प्राप्त किया। मेकअप इंद्रबली को नाटक खोज और सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के लिए शुभ लक्ष्मी साहू व ओम शिव दास को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटकों का सांत्वना पुरस्कार जागरूक सेवा संस्थान बलिया, निखिला उत्कल कला निकेतन, मुद्गगलपुरी नाटक केंद्र मुंगेर बिहार को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ हास्य नाटक का पुरस्कार दीवानों की दास्तान खैरागढ़ छत्तीसगढ़ को दिया गया। हुनर रंग महोत्सव 2019 में सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगना का पुरस्कार सदाशिव महाराणा उड़ीसा, वर्षा वैशाली वैशाली कटक व संदीप मौर्या वाराणसी तथा मृदुस्मिता दास असम को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सांसद दल मणिपुर ड्रैमेटिक यूनियन इंफाल, सर्वश्रेष्ठ सहयोगी दल नंद संगीत कला केंद्र खुरदा चुना गया। इस दौरान जनपद के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समस्त प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका अशोक मानव आरा बिहार, मोहम्मद निजाम जमशेदपुर झारखंड, सुग्रीव विश्वकर्मा, सुजीत अस्थाना फिल्म अभिनेता ने किया। इस मौके पर हेमंत श्रीवास्तव, अजेंद्र राय, नीरज अग्रवाल, मनीष रतन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, शशि सोनकर, कमलेश सोनकर, अमरजीत विश्वकर्मा, रवि चौरसिया, आकाश गौड़, सावन प्रजापति आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया।

वेस्ली इंटर कालेज में आयोजित रंग महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करती उड़ीया की कलाकार वर्षा वैशाली।

वेस्ली इंटर कालेज में आयोजित रंग महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करती उड़ीया की कलाकार वर्षा वैशाली।- फोटो : AZAMGARH

ेस्ली इंटर कालेज में आयोजित रंग महोत्सव में म्युजियम आफ स्पेसेज इन डेंजर नाटक प्रस्तुत करते जमश?

ेस्ली इंटर कालेज में आयोजित रंग महोत्सव में म्युजियम आफ स्पेसेज इन डेंजर नाटक प्रस्तुत करते जमश?- फोटो : AZAMGARH

वेस्ली इंटर कालेज में आयोजित रंग महोत्सव में अगर यही रफ्तार रही तो नाटक प्रस्तुत करते मुगंर बिहा?

वेस्ली इंटर कालेज में आयोजित रंग महोत्सव में अगर यही रफ्तार रही तो नाटक प्रस्तुत करते मुगंर बिहा?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed