फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Humidity continues due to rising temperature, tripping started again

Azamgarh News: बढ़ते तापमान से उमस बरकरार, फिर शुरु हुई ट्रिपिंग

Tue, 10 Sep 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Humidity continues due to rising temperature, tripping started again
आजमगढ़। बढ़ते तापमान के साथ उमस भरी गर्मी में फिर ट्रिपिंग की समस्या शुरू हो गई है। दिन तो लोग किसी प्रकार से काट ले रहे लेकिन रात गुजारना मुश्किल हो जा रहा है। बिजली की ट्रिपिंग व कटौती से निगम के अफसर अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में बिजली आपूर्ति के लिए छह वितरण खंड बनाए गए हैं। इन वितरण खंडों में करीब सात लाख के करीब उपभोक्ता है। बारिश न होने के कारण तापमान में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। धूप निकलने से उमस भरी गर्मी से सभी लोग परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का शासन का आदेश है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसमें भी बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। फाॅल्ट सही करने के नाम पर आधे से लेकर एक घंटे तक बिजली काट दी जा रही है। रविवार को जहां दिन का तापमान 36 था, रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन उमस बनी रही। मुबारकपुर के सब स्टेशन मोहब्बतपुर, फरिहा, मेंहनगर, अहरौला, बूढ़नपुर आदि क्षेत्रों में ट्रिपिंग और कटौती से सभी लोग परेशान हैं। जिन उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि हुई है, वहां का भी यही हाल है।
विज्ञापन

रात में रोड पर टहल कर समय काट रहे लोग
जहानागंज। विद्युत सब स्टेशन जहानागंज की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कटौती से परेशान लोग रात में रोड पर टहलकर समय काट रहे हैं। सब स्टेशन से चार फीडर कस्बा जहानागंज, गोधौरा, समही और परासी फीडर चलता है। लेकिन सभी जगह बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। लोगों के साथ-साथ जो बच्चे पढ़ाई लिखाई कर रहे हैं, उनको भी बिजली नहीं मिल पा रही है। छोटे बच्चे गर्मी से तिलमिला जा रहे हैं।उनको भी हवा नहीं मिल रही है। कटौती के कारण लोग रात में एक बजे ही रोड पर टहलने के लिए निकल जाते हैं। सब स्टेशन के अधिकारी किसी का फोन नहीं उठाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कटौती के विरोध में जेई को सौंपा ज्ञापन
रानी की सराय। क्षेत्र में बिजली कटौती के विरोध में सोमवार को भारत रक्षा दल ने जेई को ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि बिजली आपूर्ति में सुधार न हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे। क्षेत्र में इन दिनों बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। आने जाने का कोई समय नहीं है। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। संगठन के रानी की सराय के ब्लॉक अध्यक्ष मनीराम प्रसाद ने कहा कि आए दिन कहीं न कहीं फाॅल्ट के कारण कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। आपूर्ति व्यवस्था में सुधार को लेकर सरकार के पास कोई उपाय नहीं है। अब स्मार्ट मीटर लगवा रही है। इस मौके पर रामा प्रसाद, रामदुलारे, अमन सरोज, आशीष कुमार, अर्जुन कुमार, नरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद

गर्मी के अपेक्षा बिजली आपूर्ति में काफी सुधार हुआ है। सभी जगहों पर शेड्यूल के अनुसार ही बिजली दी जा रही है। हां, अगर कहीं फाॅल्ट आ रहा है तो उसे बनाने के लिए ही ब्रेक डाउन लिया जा रहा है। - घनश्याम, अधीक्षण अभियंता प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed