फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Huge quantity of ganja recovered from container success achieved by joint effort of SOG and Kotwali police

आजमगढ़ : कंटेनर से भारी मात्रा में गांजा बरामद, एसओजी व कोतवाली पुलिस के संयुक्त प्रयास से मिली कामयाबी

Tue, 29 Mar 2022 01:47 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ 
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़  Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 29 Mar 2022 01:47 PM IST
सार

एसओजी व जीयनपुर कोतवाली पुलिस को भनक लगी थी कि अवैध रूप से गांजा लदा कंटेनर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार से होकर गुजर रहा है।

विज्ञापन
Huge quantity of ganja recovered from container success achieved by joint effort of SOG and Kotwali police
ट्रक से बरामद हुआ गांजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसओजी व जीयनपुर कोतवाली पुलिस को मंगलवार के तड़के करीब तीन बजे एक बड़ी कामयबी मिली। एसओजी और पुलिस टीम ने अवैध रूप से गांजा लदा कंटेनर को लाटघाट बाजार से पकड़ लिया। सूत्रों की मानें तो पकड़ा गया गांजा करीब एक क्विंटल बताया जा रहा है। जिसकी कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है।

विज्ञापन


एसओजी व जीयनपुर कोतवाली पुलिस को भनक लगी थी कि अवैध रूप से गांजा लदा कंटेनर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार से होकर गुजर रहा है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर लाटघाट बाजार के पहले से ही चेकिंग लगा दी गई। जैसे ही कंटेनर बाजार में पहुंचा पुलिस ने उसे रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में कंटेनर से ले जाया रहा गांजा पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पुलिस व एसओजी की टीम ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया। वह आजमगढ़ की तरफ से गोरखपुर की तरफ जा रहा था। चेक करने पर पुलिस की आंखें फटी रह गईं। कंटेनर से भारी मात्र में गांजा था। पुलिस ने कंटेनर में सवार दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed