फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   hree people including innocent died due to snakebite

सर्पदंश से मासूम समेत तीन लोगों की मौत

Sat, 09 Oct 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
hree people including innocent died due to snakebite
बलरामपुर/जहानागंज/सगड़ी। जगह-जगह जलजमाव के चलते सर्पदंश की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। सगड़ी, मुबारकपुर और जहानागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम मासूम समेत तीन लोग सर्प दंश के शिकार हो गए। मासूम की झांड़-फूंक में, युवक की इलाज के दौरान तो अधेड़ की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

सगड़ी के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सोकहना आईमा गांव निवासिनी छह वर्षीया अनामिका पुत्री रामप्रताप शुक्रवार की देर शाम घर में खेल रही थी कि उसे सांप ने डस लिया। अंधेरा होने के नाते वह देख नहीं पाई और अपनी मां को दर्द के बारे में जाकर बताया लेकिन मामले को गंभीरता से न लेने के कारण विष फैलने लगा और अनामिका की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग चिकित्सक के यहां न ले जाकर झाड़-फूंक के फेर में पड़ गए। राहत न मिलने के बाद उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के महंगुपुर निवासी जयप्रकाश (38) पुत्र रामाश्रय शुक्रवार की रात घर पर था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए] जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। वहीं जहानागंज थाना क्षेत्र के हठौता गांव निवासी शेषनाथ सिंह (50) पुत्र स्व. सूरत सिंह को भी शुक्रवार की रात सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक तीन पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed