फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hopes to rally opposition to population control

जनसंख्या नियंत्रण रैली के विरोध में आशाएं

Wed, 22 Jul 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 22 Jul 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hopes to rally opposition to population control
आशा बहुओं ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अहरौला पर जमकर हंगामा मचाया। जनसंख्या नियंत्रण रैली का बहिष्कार करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि बकाया न मिलने पर वह आंदोलन को बाध्य होंगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र  से मंगलवार को जनसंख्या नियंत्रण रैली निकलनी थी। रैली में शामिल होने के लिए आशा बहुएं भी पहुंची। इस दौरान उन्होंने पूर्व में किए गए कार्यों का अब तक मेहनताना न मिलने पर नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन के दौरान आशा ने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली का बहिष्कार कर दिया। विभागीय लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन


लगभग एक घंटे तक इस हंगामें के बाद उनका प्रदर्शन समाप्त हुआ। संघ की अध्यक्ष मधुबाला सिंह ने कहा कि पिछले अप्रैल महीने से उनके द्वारा कराए गए नसबंदी, फाइलेरिया अभियान आदि का पैसा नहीं दिया गया। वहीं संगिनी को बिना कार्य किए ही मानदेय दिया जा रहा है। अप्रैल 2015 से अभी तक किसी भी प्रकार के किए गए कार्य का धन नहीं दिया गया। चेतावनी दी कि अगर जल्द बकाए का भुगतान नहीं हुआ तो वह सड़क पर उतरने को बाध्य होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बृजबाला सिंह, आशा शर्मा, सावित्री देवी, राधिका, सुनीता सिंह, शारदा मौर्या, नीलम मौर्या, रीता देवी, अनीता देवी, सरला, सविता सहित काफी संख्या में आशा बहुएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed