फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hopes to inspire hope in society

आशाएं जगाती हैं समाज में उम्मीद की किरण

Thu, 23 Jul 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 23 Jul 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hopes to inspire hope in society
'अमर उजाला और डाबर दशमूलारिष्ट की ओर से गुरुवार को नेहरू हाल में आयोजित आशा की नई किरण में आशा बहुओं में गजब का उत्साह दिखा। सवाल जवाब से लेकर डाक्टर और अधिकारियों की ओर से दिए गए सुझाव पर आशा कार्यकत्रियां और संगनी से जुड़ी महिलाएं अमल करती दिखीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, सीएमओ डाक्टर केपी मिश्रा और दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर रुचि श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डाक्टर रुचि श्रीवास्तव ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य और बच्चे का संपूर्ण ध्यान रखें। कैलोरी की पूर्ति के लिए प्रोटीनयुक्त आहार का सेवन करना चाहिए। कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं खानपान पर ध्यान नहीं देती हैं। इसका परिणाम है कि महिलाओं में कुपोषण पाया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में अमर उजाला और डाबर दशमूलारिष्ट की पहल हमारे लिए और समाज के लिए एक सराहनीय कार्य है। आशा बहू स्वास्थ्य की रीढ़ हैं। इनके ही प्रयास से गांव की गरीब महिलाओं को भी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. काली प्रसाद मिश्रा ने अमर उजाला और डाबर दशमूलारिष्ट के इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चकबंदी विभाग की डीडीसी एवं विकास प्राधिकरण की सचिव ऋतु सुहास ने कहा कि आज के परिवेश में हम सभी को स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है। गर्भधारण के समय महिला के घर जाकर संबंधित आशा जानकारी दें ताकि वह एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दे सके। गर्भवती महिलाओं को समय से अपने ब्लड ग्रुप की जांच के साथ ही हिमोग्लोबिन की जांच करानी चाहिए। ऐसा करने से जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैैं। इस दौरान आशा बहु कल्याणसमिति की अध्यक्ष विभा राय ने आशाओं की समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में एडिशनल सीएमओ डा. एके दुबे, डीपीएम सतीश यादव, प्रीतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed