फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   homguard has been arrested

होमगार्ड का बीओ हत्या मामले में गिरफ्तार

Sat, 06 May 2017 12:11 AM IST
Azamgarh,
Azamgarh, Updated Sat, 06 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बवाली मोड़ पर 29 अप्रैल की रात बोलेरो सवार द्वारा गोली मार कर की गई युवक प्रकाश सोनकर की हत्या के प्रमुख आरोपी अरविंद सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को सुबह रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में खड़ा था। उसके पास से घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर बरामद हुई। पुलिस उसका चालान कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी आनंद कुलकर्णी के अनुसार अरविंद सिंह पवई थाना क्षेत्र के धुधुरी गांव का निवासी है। वह जौनपुर के खेतासराय ब्लाक का होमगार्ड का बीओ (ब्लॉक आफिसर)है। 29 अप्रैल को उसके गांव से बारात मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार गांव निवासी भीम सिंह के घर गई थी। रात करीब दस बजे अरविंद अपनी बोलेरो से किसी काम से मुबारकपुर आ रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में उसकी बोलेरो से बवाली मोड़ मुहल्ला निवासी प्रकाश सोनकर की बाइक में टक्कर लग गई। हालांकि उस वक्त मामला शांत हो गया। लेकिन जब अरविंद की बोलेरो वापस गुजरपार गांव जा रही थी तो प्रकाश आदि ने बोलेरो को रोक लिया। लोगों ने ईंट पत्थर चलाते हुए उसकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। अरविंद के पास लाइसेंसी रिवाल्वर था। वह फायर कर लोगों को हटाना चाह रहा था पर फायरिंग के बाद भी प्रकाश नहीं हटा तो अरविंद ने उसे गोली मार दी। घटना के संबंध में प्रकाश के भाई राजेंद्र ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर संतलाल यादव को जांच के दौरान अरविंद की बोलेरो पर शादी की पर्ची चिपकी मिली। उसके जरिए वह आरोपियों तक पहुंच गए और 30 अप्रैल को बोलेरो को बरामद कर लिया। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर उन्होंने अरविंद को आजमगढ़ रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed