फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Holika Dahan will be held at 1987 places in the district, hoodies will be kept watch

जिले में 1987 स्थानों पर होगा होलिका दहन, हुड़दंगियों पर रहेगी नजर

Sat, 20 Mar 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be held at 1987 places in the district, hoodies will be kept watch
आजमगढ़। रंगों का पर्व होली 29 मार्च को है। इसके एक दिन पूर्व होलिका दहन होती है। जिले में इस बार कुल 1987 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन और होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस और प्रशासनिक महकमे ने कमर कस ली है। कई होलिका दहन स्थलों को पूर्व में हुई घटनाओं के चलते संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। थानों पर शांति समिति की बैठकें की जा रही हैं तो वहीं हर छोटे-बड़े विवादों के निपटारे में महकमा जुटा है।
विज्ञापन

पुलिस महकमे से मिले आंकड़ों के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र में 53 स्थानों पर होलिका दहन होगी वहीं दो होलिका दहन जुलूस निकाले जाएंगे। सिधारी थाना क्षेत्र में भी 53 स्थानों पर होलिका दहन होगी। बीते पांच वर्षो में इस थाना क्षेत्र के तीन होलिका दहन स्थलों पर विवाद भी हो चुका है। रानी की सराय में 23, कंधरापुर में 83, मुबारकपुर में 121, जहानागंज में 83, निजामाबाद में 47 स्थानों पर इस साल होलिका दहन होगा। वहीं गंभीरपुर में 27, देवगांव कोतवाली क्षेत्र में 128, मेंहनाजपुर में 71, बरदह में 27, मेहनगर में 115, तरवां में 59, जीयनपुर में 151, महराजगंज में 101, बिलरियागंज में 82, रौनापार में 48, अतरौलिया में 39, अहरौला में 91, कप्तानगंज में 61, तहबरपुर में से 78, फूलपुर में 133, पवई में 132, सरायमीर में 65 और दीदारगंज थाना क्षेत्र में 116 स्थानों पर होलिका दहन होगा। पुलिस और प्रशासनिक अमले द्वारा तैयार की गई सूची में आठ ऐसे स्थल हैं, जहां बीते पांच साल के अंदर होलिका दहन के दौरान किसी न किसी तरह का विवाद हुआ है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इस बार होलिका दहन व होली पर्व पर किसी तरह का विवाद न हो इसके लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है। शांतिपूर्ण त्यौहार को संपन्न कराना महकमे की प्राथमिकता में है। उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी तरह का विवाद करने वालों के खिलाफ महकमा सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed