फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Holi district divided into 10 zones and 25 sectors

होली के लिए 10 जोन और 25 सेक्टरों में बंटा जिला

Tue, 16 Mar 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Holi district divided into 10 zones and 25 sectors
आजमगढ़। 28 से 30 मार्च तक होली और शबे बारात है। 28 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। मिश्रित आबादी और संवेदनशीलता को देखते हुए जनपद को चार सुपर जोन, 10 जोन और 25 सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। मजिस्ट्रेटों को कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

चार सुपर जोन की जिम्मेदारी एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, डीडीसी मधुसूदन दुबे, सीआरओ हरिशंकर और एडीएम फाइनेंस गुरु प्रसाद को सौंपी गई है। एडीएम प्रशासन सदर तहसील के दो जोनों पर नजर रखेंगे। दोनों जोन की कमान एसडीएम सदर गौरव कुमार और तहसीलदार अनिल कुमार को दी गई है। दोनों जोन में पांच थानों को शामिल कर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। डीडीसी लालगंज और मेंहनगर तहसील पर नजर रखेंगे। लालगंज और मेंहनगर के जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम होंगे। चार थानों को सेक्टरों में बांटा गया है। सीआरओ के अधीन फूलपुर, मार्टीनगंज और निजामाबाद तहसील होगा। एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। एडीएम फाइनेंस सगड़ी और बूढ़नपुर तहसील देखेंगे। दोनों तहसीलों में तीन जोन बनाए गए हैं। डीएम राजेश कुमार ने कहा कि सभी एसडीएम अपने अधीनस्थ तहसीलदार और तहसीलदार न्यायिक, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षकों की तैनाती कर व्यवस्था बनाएंगे। लेखपालों को अपने मंडल में उपस्थित रहकर होली के पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed