फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hindu family donates ancestral land for Muslim cemetery

Azamgarh News: हिंदू परिवार ने मुस्लिम कब्रिस्तान के लिए दान की पुश्तैनी जमीन

Thu, 25 Sep 2025 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Hindu family donates ancestral land for Muslim cemetery
07 रामनगर में पांच भाइयों द्वारा कब्रिस्तान के लिए दान की गई भूमि। संवाद
लाटघाट। क्षेत्र के रामनगर गांव में आपसी सौहार्द और भाईचारे की एक मिसाल पेश करते हुए एक हिंदू परिवार ने मुस्लिम समुदाय को कब्रिस्तान के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन दान में दे दी। यह जमीन रसूलपुर भदौरा गांव में स्थित है और रामनगर से ओढ़रा-सलेमपुर संपर्क मार्ग पर आती है। पांचों भाइयों के इस कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।
विज्ञापन

रामनगर गांव निवासी राकेश कुमार सिंह, दिनेश सिंह, सुधाकर सिंह, ओंकार सिंह और अखिलेश सिंह ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया और स्वेच्छा से जमीन दान कर दी। राकेश सिंह ने बताया कि हमने पूरी सहमति और खुशी से यह जमीन हाजीपुर गांव के मुसलमान भाइयों को कब्रिस्तान के लिए दान दी है। यह हमारी तरफ से एक छोटा प्रयास है भाईचारे को मजबूत करने का। भदौरा रसूलपुर के प्रधान प्रतिनिधि सईदुल आजमी ने इसे सेकुलरिज्म की सबसे बड़ी मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि यह बहुत कीमती जमीन है, जिसे भाईचारे की भावना से दान किया गया है। ऐसे कदम समाज को जोड़ते हैं, तोड़ते नहीं।
विज्ञापन

हाजीपुर गांव के निवासी मुनव्वर ने बताया कि हमारे गांव में पिछले 25 वर्षों से मुस्लिम कब्रिस्तान नहीं है। हमें शवों को दफनाने के लिए रसूलपुर भदौरा गांव जाना पड़ता था और वहां भी पहले अनुमति लेनी पड़ती थी। अब रामनगर गांव के इस परिवार ने हमारी मुश्किल को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है। हम सब बहुत खुश हैं और उनका तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। बताते चलें कि हाजीपुर गांव में लगभग 8-10 मुस्लिम परिवार निवास करते हैं, जिन्हें लंबे समय से कब्रिस्तान की जमीन की जरूरत थी। अब जब यह जमीन उन्हें मिली है, पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है, हर कोई पांचों भाइयों के इस कार्य की सराहना कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed