फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Heavy rain, relief from humid heat

Azamgarh News: झमाझम हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Thu, 24 Aug 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain, relief from humid heat
जिले में बृहस्पतिवार को भी हुई झमाझम बारिश ने उमस और गर्मी से राहत दी।। इससे सूख रही धान की फसल को जीवन मिल गया तो वही किसान खुश हो उठे। उधर, बरसात से निचले इलाकों में जलभराव और कीचड़ फिसलन से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

इस बार मानसूनी बारिश समय से नहीं होने से किसान काफी परेशान थे। क्योंकि खरीफ की मुख्य फसल धान को हमेशा पानी की ही आवश्यकता होती है। पूरा जुलाई और आधा से ज्यादा अगस्त माह निकल चुका चुका है। लेकिन मंगलवार तक बारिश नहीं हुई। बुधवार और बृहस्पतिवार के बीच कई बार झमाझम बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब नौ बजे से लेकर बाहर बजे बीच अच्छी बारिश हुई। इससे धान के खेतों में पानी भर गया। बृहस्पतिवार को दिन में भी दो बार बारिश हुई।आसमान में बादलों से पूरा सौसम पूरा सुहाना हो गया है। धान की फसल के साथ ही खरीफ की अन्य फसलों केे लिए यह बारिश अमृत मानी जा रही है। क्योंकि बारिश न होने से कई जगहों पर धान की फसल पीली पड़ने लगी थी। जिसके कारण किसान उनमें यूरिया का छिड़काव नहीं कर पाए थे। इस बारिश से धान की फसल को नया जीवन मिला है। पानी पाने से फसल का रंग जहां बदलने लगा है वहीं, कई दिनों से उमस भरी गर्मी का दंश झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान पुल्लुर गिरी ने बताया कि दो दिन से अच्छी बारिश होने से धान की फसल को जीवन मिला है। अब किसान धान में उर्वरक का छिड़काव कर सकेंगे। इस बारिश से किसान काफी खुश हैं। धान के रंग भी बदलने लगे हैं। किसान अंगद सिंह ने कहा कि ऐसी बारिश पहले से हुई होती तो खेतों में धान की फसल और अच्छी दिखती। फिर भी यह बारिश धान की फसल के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। धान के खेतों में पानी भरने से अच्छी नमी आ गई है।

कोट
यह बारिश धान की फसल के लिए बरदान है। किसान अब अपने फसलों की यूरिया से टाप ड्रेसिंग कर सकते हैं। वहीं जिन खेतों में धान की पत्तियां पीली हो गई उनमें यूरिया के साथ जिंक मिलाकर छिड़काव करें। डा. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed