फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Heavy rain in city

फिर पड़ी बरसात की मार

Tue, 14 Apr 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़। Updated Tue, 14 Apr 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in city
रविवार को पूरे दिन छाए बदरा सोमवार को आखिरकार बरस पड़े। जनपद के कई क्षेत्रों में बारिश इतनी तेज हुई कि किसानों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। जब तक किसान संभलते, सब कुछ बर्बाद हो चुका था। इस बारिश ने किसानों की रही सही आस पर भी पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

अंबारी संवाददाता के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद हुई तेज बरसात ने किसानों की कमर तोड दी है। किसानों के खेतों में पडी गेहूं की फसल भीग गई। वही कुछ किसानों ने मड़ाई करके भूसा खेतों में छोड़ रखा था, वह भी भीग गया। मौसम का मिजाज देखकर किसान कई दिन से युद्धस्तर पर मड़ाई करने में जुटे हुए थे। क्षेत्र के माहुल, गोधना, मैगना, खानजहांपुर, बिलारमउ, भेछिया, दीदारगंज, हुब्बीगंज, पलिया, अंबारी, आंधीपुर, बहसी आदि गांवों में बरसात के चलते किसानों की सैकडों एकड फसल बर्बाद हो रही है। मेजवां संवाददाता के अनुसार, अभी तक अधिकतर जगहों पर लेखपाल सर्वे करने भी नहीं पहुंचे। बारिश से मेजवां, जौमा बक्सपुर, चमांवा, पूरादुलार, अंजानशहीद, डारीडीह, सुदनीपुर, चकनूरी, कनेरी, शाहजेरपुर, इटकोहिया, वजीराबाद, दसमढ़ा आदि एक दर्जन से अधिक गांव में फसल बर्बाद हो गई है। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार बेमौसम हुई बारिश ने किसानों की तो कमर ही तोड़कर रख दी है। बर्बाद हो चुके किसान शासन से मिलने वाले मुआवजा के लिए टकटकी लगाए हुए हैं। क्षति का आकलन कब होगा, किसानों को इसका इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed