फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Health fair will be held in the district from April 18 to 23

जनपद में 18 से 23 अप्रैल तक लगेगा स्वास्थ्य मेला

Sat, 16 Apr 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Health fair will be held in the district from April 18 to 23
आजमगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी विकास खंडों में 18 अप्रैल से विशेष स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। 23 अप्रैल तक चलने वाले इन मेलों में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियां होंगी। इस बारे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय की ओर से सभी को पत्र जारी किया गया है। सीएमओ डा. आईएन तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य मेले के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की ओर से चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। मेले में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, मोतियाबिंद की जांच, आंख, कान, नाक एवं गले की जांच की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आयोजन में दंत चिकित्सा जांच, त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, मलेरिया और आंखों की जांच सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसमें आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की रोकथाम आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन

इन तिथियों में यहां होगा आयोजन
आजमगढ़। सीएमओ ने बताया कि 18 को मिर्जापुर, अजमतगढ़, हरैया, 19 को तहबरपुर, अतरौलिया, मार्टीनगंज, पवई, 20 को रानी की सराय, लालगंज, तरवां, महाराजगंज, 21 को पल्हनी, जहानागंज, कोयलसा, बिलरियागंज, 22 को ठेकमा, मेंहनगर, सठियांव तथा 23 को मोहम्मदपुर, अहरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed