फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Health card will be made for roadways drivers

Azamgarh News: रोडवेज चालकों का बनेेगा हेल्थ कार्ड

Wed, 07 Jun 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Health card will be made for roadways drivers
परिवहन निगम ने स्वास्थ्य लाभ देने के लिए चालकों का हेल्थ कार्ड बनाने का निर्णय लिया है। निगम के नियमित व संविदा चालकों को यह सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही चालक बसों को रूट पर दौड़ा सकेंगे। परिवहन निगम अभी तक साल में दो बार रोडवेज परिसर में शिविर लगाकर चालकों के स्वास्थ्य की जांच कराता रहा है। मगर अब चालकों को स्वास्थ्य लाभ देने के इरादे से उनका हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। हेल्थ कार्ड के जरिए चालकों का साल में दो बार स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। चालकों के दोनों आंखों व कानों की जांच के साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड ग्रुप, ईसीजी आदि की भी जांच कराई जाएगी। जांच में फिट मिलने पर ही चालकों को रूट पर दौड़ाने के लिए बसें मिलेंगी। एआरएम अवधेश कुमार पाल ने बताया कि निगम के चालकों को हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। जांच में स्वस्थ मिलने पर ही चालकों को रूट पर ड्राइविंग के लिए बसें दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed