फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Headless dead body could not be identified even after 48 hours

48 घंटे बाद भी नहीं हो सकी सिर कटी लाश की पहचान

Thu, 17 Nov 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Headless dead body could not be identified even after 48 hours
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमपट्टी गांव के पास स्थित कुएं से बरामद युवती के सिर कटी लाश की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। 48 घंटे बाद भी पुलिस महकमा हवा में तीर मार रहा है। वहीं थाना क्षेत्र से लापता युवतियों की जानकारी करने और उनके परिजनों से शव की पहचान कराने की कवायद में पुलिस जुटी हुई है। कईयों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की भी चर्चा है। पश्चिमपट्टी गांव के पास सड़क किनारे स्थित एक कुएं से मंगलवार को युवती की सिर कटी लाश बरामद की गई थी। कहने को तो कई टीम युवती के सिर की बरामदगी के लिए लगाई गई है। फिलहाल सभी के हाथ खाली हैं। ऐसे में अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामला गंभीर होने के चलते डीआईजी व एसपी सीधे इस प्रकरण की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं पुलिस महकमा अब थाना क्षेत्र से गुमशुदा हुई युवतियों की जानकारी एकत्र करने और उनके परिजनों को कुएं से बरामद शव को दिखा कर पहचान करने की कवायद में जुटा है। क्षेत्र में चर्चा तो इस बात की है कि पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है लेकिन जिम्मेदार इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहे है। जिस कुंए से युवती की सिर कटी लाश बरामद हुई है। वहां से कुछ ही दूरी पर इसहाकपुर नाम का गांव स्थित है। आम जनता के बीच इस बात की चर्चा है कि इस गांव की एक युवती दुर्वासा मेला देखने गई थी और तब से वह लापता है। यह अलग बात है कि परिजनों ने अब तक युवती के लापता होने की गुमशुदगी थाने पर नहीं दर्ज कराई है। चर्चा पुलिस तक भी पहुंच चुकी है और संभावना जतायी जा रही है कि पुलिस इसहाकपुर के एंगल पर अपनी जांच पड़ताल कर रही है। एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया ने बताया कि अब तक युवती के सिर की बरामदगी नहीं हुई है। जिसके चलते शव की पहचान नहीं की जा सकी है। पोस्टमार्टम करा दिया गया है। क्षेत्र से लापता युवतियों की सूची तैयार करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed