फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Headache found under canal culvert, sensation

नहर पुलिया के नीचे मिली सिरकटी लाश, सनसनी

Thu, 30 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Headache found under canal culvert, sensation
कंधरापुर थाना क्षेत्र के बस्ती उगरपट्टी गांव के पास स्थित नहर पुलिया के नीचे बृहस्पतिवार की सुबह सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैली गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शिनाख्त का प्रयास किया। सिर गायब होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। एसपी ने शव की शिनाख्त को लेकर पांच टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े आठ बजे नहर पुलिया के नीचे सिरकटी लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर तत्काल कई थानों की फोर्स के साथ ही एसपी सिटी को मौके पर रवाना किया गया। एसपी स्वयं मय दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। इसके बाद डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी भी मौके पर भेज कर पड़ताल कराई गई।
विज्ञापन

मौके पर एक बोरे में महिला के कपड़े व चप्पल के अलावा एक पुरुष के कपड़े भी मिले है। एसपी ने बताया कि मौके पर खून का कोई निशान नहीं है, जिससे प्रतीत होता है कि हत्या कहीं और कर शव यहां लाकर फेंका गया है। उन्होंने कहा कि मौके से महिला के कपड़े मिले है, जिससे प्रतीत होता है कि व्यक्तिगत संबंधों के चक्कर में मृतक की हत्या हुई हो। इसके बाद भी पुलिस हर एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। एसपी सिटी के नेतृत्व में पांच टीम गठित कर शव की शिनाख्त में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed