{"_id":"661c88f38645f2ddf001fe33","slug":"head-constable-attacked-constable-head-broken-in-azamgarh-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मामूली बात को लेकर हेड कांस्टेबल ने सिपाही पर किया हमला, टिफिन से वार कर फोड़ दिया सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मामूली बात को लेकर हेड कांस्टेबल ने सिपाही पर किया हमला, टिफिन से वार कर फोड़ दिया सिर
Mon, 15 Apr 2024 07:25 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 15 Apr 2024 07:25 AM IST
सार
आजमगढ़ जिले में एक हेड कांस्टेबल ने सिपाही पर टिफिन से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। मामूली बात को लेकर नशे में धुत हेड कांसटेबल ने वारदार को अंजाम दिया। मामले में सिपाही ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीआरवी पर तैनात एक सिपाही पर साथ ड्यूटी करने वाले हेड कांस्टेबल ने थाने में ही टिफिन के डब्बे से हमला कर दिया। इसमें सिपाही का सिर फूट गया। सिपाही ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कुशीनगर के नेवुआ नौरंगिया थाना अंतर्गत बरगहां गांव निवासी अरुण जायसवाल पुलिस विभाग में आरक्षी है। उसकी तैनाती आजमगढ़ के जहानागंज थाने के पीआरवी 1023 पर है। शुक्रवार को अरुण अपने सहयोगियों के साथ ड्यूटी पर था। रात आठ बजे ड्यूटी बदलने के समय पीआरवी थाने पर पहुंची तो वह उतर कर जाने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान मुख्य आरक्षी रमाशंकर ने उसे गालियां दीं। अरुण ने विरोध किया तो नशे में धुत रमाशंकर ने टिफिन से अरुण के सिर पर वार कर दिया। इससे अरुण का सिर फूट गया।
विज्ञापन
इसके बाद फिर मुख्य आरक्षी ने हमले का प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। घायल सिपाही अरुण का आरोप है कि रमाशंकर ने उसे जान से मारने की इसके बाद फिर मुख्य आरक्षी ने धमकी दी है। वह नशे में धुत था।
अधिकारी बोले
पुलिस कर्मियों के बीच नशे में मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें एक सिपाही घायल हुआ है। उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पर विभागीय कार्रवाई व निलंबन की संस्तुति के लिए पत्र आयोग को भेजा गया है।
- शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी