फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Head and took away his brother shot gun

प्रधान और उनके भाई को गोली मार छीन ले गए बंदूक

Wed, 12 Aug 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 12 Aug 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Head and took away his brother shot gun
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में सोमवार की रात कुछ लोगों ने प्रधान और उनके भाई को न सिर्फ लाठी-डंडे से पीटा बल्कि गोली मारकर उनकी बंदूक भी छीन ले गए। घायलों को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया फिर डाक्टरों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और आठ अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन


मदारपुर गांव निवासी नेयाज अहमद गांव के प्रधान भी हैं। उनकी गांव के ही अकील अहमद से पुरानी रंजिश चल रही है। वर्चस्व को लेकर दोनों पक्ष के लोग कई बार आमने-सामने हो चुके हैं। इसी झगड़े में 26 जुलाई 2013 में गांव के ही रिजवान पुत्र मुमताज की हत्या हो चुकी है। इसमें नेयाज सहित चार लोग आरोपी बनाए गए थे। इस मामले में तीन आरोपी जमानत पर छुट चुके हैं, जबकि एक जेल में है। इसी बीच सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे नेयाज अपने ही गांव की एक महिला के घर बैठे थे।
विज्ञापन


वहां पहुंचकर अकील और उनके साथियों ने नेयाज पर हमला बोल दिए। शोर-शराबा सुनकर जब बीच बचाव करने प्रधान के भाई शालीब पहुंचे तो मनबढ़ों ने उन्हें भी लाठी-डंडे से पीटकर घायल करने के बाद गोली मार दी। पैर में गोली लगने से नेयाज और लाठी-डंडे से हुई पिटाई में शालीब घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डाक्टरों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर रात में ही एएसपी नगर विनोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मातहतों को घटनाक्रम पर गहनता से नजर रखने का निर्देश दिया। एसओ गंभीरपुर सुरेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि प्रधान नेयाज अहमद की तहरीर पर अकील, जमील, तालिब और साजिद को नामजद और आठ अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed