{"_id":"6a440d9c7b60aa49d603aff4","slug":"he-held-my-finger-and-brought-me-took-me-around-khatu-city-and-the-devotees-swayed-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-152790-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अंगुली पकड़ के ले आया मुझे, खाटू नगरी घुमाया मुझे... पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अंगुली पकड़ के ले आया मुझे, खाटू नगरी घुमाया मुझे... पर झूमे श्रद्धालु
श्रीनाथ जी श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन
Link Copied
आजमगढ़। बेलेइसा में सोमवार की शाम को श्रीनाथ जी श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। मुख्य आकर्षण बाबा खाटू श्याम का अलौकिक शृंगार रहा। इसे इस बार विशेष रूप से गुलाब थीम पर सजाया गया था। गुलाब के फूलों और इत्र की मनमोहक सुगंध से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। संकीर्तन का शुभारंभ बाबा को छप्पन भोग अर्पित करने तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र अग्नि में आहुति देकर किया गया। इस अवसर पर पन्ना टावर परिवार के अतुल अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल एवं प्रिया अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के श्रीचरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की। देर रात तक चले संकीर्तन में कोलकाता से पधारे भजन गायक लव अग्रवाल ने अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने ‘अंगुली पकड़ के ले आया मुझे, खाटू नगरी घुमाया मुझे, श्याम ओ मेरे श्याम मैं तेरा लाडला’ तथा ‘जो सबको खिलाता है, क्या उसको खिलाओगे, क्या उसको सजाओगे’ जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की स्वर लहरियों पर पूरा पंडाल ‘श्याम बाबा’ के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में झूमते नजर आए। भक्तिमय माहौल के बीच कार्यक्रम का समापन देर रात महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में श्रीनाथ जी श्याम भक्त मंडल के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।