फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hariharpur gharana in National Youth Day

राष्ट्रीय युवा दिवस में हरिहरपुर घराने का डंका

Sun, 19 Jan 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hariharpur gharana in National Youth Day
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में तीसरा स्थान पाने पर हरिहरपुर घराने के कलाकार को सम्मानित करते जिलाधि - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भारत सरकार व उप्र सरकार के संयुक्त तत्वाधान में लखनऊ में 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए हरिहरपुर घराने के कलाकार श्रीकांत मिश्रा हारमोनियम (लाइट) में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान व आदर्श कुमार मिश्रा ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस सफलता पर रविवार को डीएम एनपी सिंह ने कैंप कार्यालय में दोनों युवाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

युवा उत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने वाले हरिहरपुर के युवा कलाकारों को महामहिम राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल व भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री किरन रीजीजू व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस सफलता पर जनपद में डीएम ने उनका सम्मान किया। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह, कमलेश मिश्रा, शिखा मौर्य, कंचन मौर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed