{"_id":"63518bf53bc17f630719ecc9","slug":"hacker-arrested-for-taking-out-confirmed-tickets-by-hacking-website-azamgarh-news-vns679936020","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट हैक कर कंफर्म टिकट निकालने वाला हैकर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट हैक कर कंफर्म टिकट निकालने वाला हैकर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। वेबसाइट हैक कर कंफर्म टिकट निकालने के आरोप में सीआईबी (अपराध आसूचना शाखा) व आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की टीम ने बुधवार को सुरैना बाजार से एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से ई-टिकट व उपकरण बरामद किए।
जानकारी के मुताबिक रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव निवासी प्रदीप गुप्ता सुरैना बाजार में प्रदीप कंप्यूटर एवं जनसेवा केंद्र के नाम से दुकान चलाता है। बुधवार को सवा तीन बजे अपराध आसूचना शाखा वाराणसी के अभय कुमार राय व आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद्र मीना व उनकी टीम ने सुरैना बाजार में स्थित प्रदीप गुप्ता की दुकान पर छापा मारा।
पुलिस ने रेल ई-टिकटों के अवैध कारोबार के जुर्म में हिरासत में ले लिया। आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद मीना ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विभिन्न फर्जी व्यक्तिगत आईडी से सॉफ्टवेयर की मदद से आरक्षित रेल ई-टिकट बनाकर जरूरतमंद ग्राहकों को किराए से 400 से 500 रुपये अतिरिक्त लेकर बेचता था। उसके कंप्यूटर से कुल 281 आईडी मिली हैं। जिसमें 41 सक्रिय हैं।
विज्ञापन
अभियुक्त के पास से तीन लाइव तत्काल रेल ई-टिकट बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत करीब 5406.50 रुपये एवं 16 पुराना रेल ई टिकट बरामद किये गये हैं। जिसकी कीमत 14323.97 रुपये है। उसके पास से एक लैपटॉप, एक प्रिंटर व माउस मिले। उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपी से प्रतिबंधित साफ्टवेयर भी पाया गया। जिसकी मदद से वह वेबसाइट हैक कर कंफर्म ई-टिकट बनाता था।