फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Guidelines will be strictly followed on the festival: Tehsildar

पर्व पर गाइडलाइन का सख्ती से होगा पालन : तहसीलदार

Wed, 18 Aug 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Guidelines will be strictly followed on the festival: Tehsildar
जीयनपुर कोतवाली परिसर में बुधवार को तहसीलदार सगड़ी रामानुज शुक्ला की अध्यक्षता में मुहर्रम सहित आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न करने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान ताजियादार भी मौजूद रहे। तहसीलदार ने ताजियादारों से कहा कि हर हालत में गाइडलाइन का पालन सख्ती से कराया जाएगा। यदि किसी ने जुलूस निकालने और ताजिया निकालने की कोशिश की उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाल जितेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन का पालन प्रत्येक व्यक्ति को करना होगा। किसी भी दशा में सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ इकट्ठा नहीं होगी और ना ही जुलूस निकाले जाएंगे। नियम कानून से हटकर कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नेहाल मेहंदी, जफर इमाम, आदिल अब्बास, मेहंदी, अहमद, मास्टर जर्रार, छोटक सिद्दीकी, सबीब रजा, जावेद कुरैशी, याकूब आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed