फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   GST rates reduced, around 300 two-wheelers sold on the first day of Navratri

Azamgarh News: जीएसटी दरों में कमी, नवरात्र के पहले दिन करीब 300 दोपहिया वाहन बिके

Tue, 23 Sep 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
GST rates reduced, around 300 two-wheelers sold on the first day of Navratri
आजमगढ़। जीएसटी दर घटने से वाहनों से लेकर घरेलू सामान तक सस्ते हो गए हैं। सरकार के इस कदम से ग्राहकों को काफी फायदा मिला है। मांग बढ़ने से बाजार में भी उछाल देखा जा रहा है। जहां इस पर नवरात्र और दशहरे पर लोग अच्छे कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद सोमवार को बाजारों ग्राहकों की आमद बढ़ गई। जीएसटी कम होने से दोपहिया वाहनों के दाम सात हजार से लेकर 15 हजार तक कम हुए हैं। ऐसे में जिले में नवरात्र के पहले दिन करीब 300 दोपहिया वाहन बिके। जिसे देख व्यापारी भी काफी गदगद नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों में बदलाव कर आम आदमी को बड़ी राहत दी है। नवरात्र से जीएसटी की मात्र दो दरें लागू की गई है। इससे छोटी गाड़ियों, घरेलू सामान, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर टैक्स घटा दिया है। ज्यादातर सामान पांच प्रतिशत जीएसटी के स्लैब में रखे गए हैं। सोमवार को बाजार में ग्राहकों की आमद बढ़ते ही व्यापारी काफी खुश नजर आए। उनका कहना है कि सरकार के इस फैसले से त्योहारी सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

जीएसटी की दरें सरकार ने खाद्य पदार्थों पर कम की है। लेकिन, कपड़े पर जीएसटी बढ़ा दी है। हालांकि एक हजार तक के कपड़ों पर जीएसटी को कम रखा है। इस फायदा शापिंग मॉल को मिलेगा। लेकिन, जो लोग ब्रांडेड के शौकीन हैं उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा बल्कि उन्हें इसके लिए और अधिक कीमत चुकानी होगी। - बंटी रूंगटा, कपड़ा कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने जीएसटी दरों में कमी की है, जो आज से लागू हो गई। हमने भी नई दरों पर सामानों की बिक्री शुरू कर दी है। पहले जहां बाजार में ग्राहकों की आमद कम थी वह अब कुछ बढ़ी है जिसे देख अच्छा लगता है। लेकिन, इस निर्णय का फायदा बड़े व्यापारियों को मिलेगा। छोटे कारोबारियों का नुकसान होगा। - संत प्रसाद अग्रवाल, किराना कारोबारी।
सरकार के जीएसटी कम करने के बाद दुकान पर ग्राहकों की आमद बढ़ी है। लेकिन, अभी हमारे पास नया माल आया नहीं है। हमारे पास जो माल है वह पुराने रेट का है। अब हम लोग ऑर्डर लगाएंगे तो नए रेट का माल आएगा। इसके बाद ही नए रेट पर बिक्री की जाएगी। सोनू, बेकरी कारोबारी।

छोटे वाहनों पर जीएसटी कम होने से लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। नवरात्र के पहले ही दिन मेरे पहले दिन मेरे सभी डीलरों से 100 वाहनों की डिलीवरी हुई है। पूरे दिन ग्राहक शोरूम पर आए हैं। क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है कि गाड़ियों के दाम सात हजार से लेकर 15 हजार तक कम हुए हैं। - भोला नाथ जालान, हीरो मोटो कार्प।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed