फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Groom did not get the permission, taken baraat 2:30 am and got married

नहीं मिली परमिशन तो दूल्हा रात ढाई बजे बरात लेकर निकला, शादी के बाद सुबह भोर में हो गई दुल्हन की विदाई

Sun, 26 Apr 2020 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Groom did not get the permission, taken baraat 2:30 am and got married
आजमगढ़। लॉक डाउन के उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरतने और रात को भी सख्त पहरा लगाने के दावों की शुक्रवार की रात ना केवल पोल खुल गई बल्कि ये भी जाहिर हो गया कि पुलिस रात में कितनी चौकन्नी रहती है। उदाहरण के तौर पर शनिवार की रात एक युवक की बारात गाजीपुर जिले में गई। रात को ही शादी संपन्न होकर दुल्हन भी विदा होकर घर आ गई। रविवार को पूरे क्षेत्र में इस बात की चर्चा थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की पहली पत्नी मर चुकी है। उसकी दूसरी शादी गाजीपुर जिले के सादात थाने के एक गांव में तय थी। 25 अप्रैल को शादी का समय तय था। बारात ले जाने के लिए युवक के परिवार के लोग एसडीएम लालगंज के यहां परमिशन लेने पहुंचे लेकिन एसडीएम ने अनुमति देने से इंकार कर दिया। ऐसे में परिवार के लोग अपने एक अधिकारी रिश्तेदार की सलाह पर शनिवार की रात करीब ढाई बजे दूल्हा दो गाड़ी से घर वालों की बरात लेकर पहुंचा। वहां रातोंरात इनकी शादी हुई और भोर में साढ़े पांच बजे से दुल्हन को विदा करा लाया। दुल्हन विदा होकर अपनी ससुराल पहुंच गई तो रविवार को पूरे क्षेत्र में इस शादी की हर ओर चर्चा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed