फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gram Panchayat officer suspended for not providing records in investigation

जांच में अभिलेख उपलब्ध न कराने पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Fri, 03 Jan 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat officer suspended for not providing records in investigation
आजमगढ़। शिकायत की जांच के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा सहयोग न करने और जांच अधिकारी को अभिलेख उपलब्ध न कराने के मामले को डीपीआरओ ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करते हुए एडीओ पंचायत मिर्जापुर को जांच अधिकारी नामित किया है। साथ ही उन्हें तीन सप्ताह के अंदर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत दर्वे ने बताया कि कोयलसा विकास खंड के रानीपुर गांव निवासी अरुण कुमार सिंह ने डीएम से गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया। वहीं कोयलसा विकास खंड के ही तमरूवा गांव निवासी रामप्रीत केवट ने भी डीएम को पत्र भेजकर गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर उक्त जांच भी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को सौंपी गई। इसके लिए दोनों गांवों के ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र तिवारी को जांच संबंधी अभिलेख जांच अधिकारी को उपलब्ध कराने के लिए दो बार पत्र जारी किया गया लेकिन इन्होंने जांच अधिकारी को अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया। इससे जांच का कार्य प्रभावित है। इसके लिए उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया। इसके लिए इन्हें दोषी मानते हुए निलंबित करते हुए महराजगंज विकास खंड से संबद्घ कर दिया गया है। उक्त मामले की जांच के लिए एडीओ पंचायत मिर्जापुर को जांच अधिकार नामित किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि तीन सप्ताह में जांच कर आख्या प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed